UP Lekhpal Exam 2022: क्या महिलाओं के लिए अलग से जारी होगा कटऑफ

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 जून को होनी है। इस भर्ती में महिलाओं के लिए क्षैतिज रूप से आरक्षण की भी व्यवस्था की गई है।

updesh lekhpal news

उत्तर प्रदेश में इस वक्त लेखपाल के 8,085 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है और इसका आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जा रहा है। UPSSSC ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरीके बीच आवेदन मांगे थे। आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर में इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख भी दी गई है।

इस एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल की इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। हालांकिअब तक इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के संबंध में आयोग द्वारा कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए

क्या महिलाओं के लिए अलग से जारी होगा कटऑफ :

उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही लेखपाल भर्ती में महिलाओं के लिए क्षैतिज रूप से 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में से 1604 पद महिलाओं के लिए क्षैतिज रूप से आरक्षित हैं। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि कैटेगरी वाइज महिलाओं के लिए जितनी सीटें क्षैतिज रूप से आरक्षित होंगी, आयोग उनके लिए अलग से कट ऑफ जारी कर सकती है।

क्या है आरक्षण का गणित :

8,085 पदों पर होने वाली भर्ती में राज्य के आरक्षण के नियमों के अनुसार 1,690 पद एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 152 पद एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 2,174 पद ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 798 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों केलिए और 3,271 पद जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए है। साथ ही इस भर्ती में क्षैतिज रूप से आरक्षण की भी व्यवस्था की गई है।

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में स्व0 संग्राम सेनानी के आश्रित के लिए 149 पद, विकलांग श्रेणी के लोगों के लिए 309 पद, महिलाओं के लिए 1604 पद और सैन्य वियोजित / भूतपूर्व सैनिक के लिए 387 पद क्षैतिज रूप से आरक्षित हैं। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *