SSC CGL 2022: कम हो गए हैं मैथ्स और इंग्लिश के प्रश्न

कर्मचारी चयन आयोग ने CGL भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।  अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आठ अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 17 सितंबर 2022 से कर दी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस बार की CGL भर्ती बेहद ही खास है। दरअसल SSC ने इस भर्ती के जरिए तकरीबन 20 हजार पदों को भरने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि CGL भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में ग्रुप B व ग्रुप C के पदों पर नियुक्त किया जाता है।

इच्छुक अभ्यर्थी CGL भर्ती 2022 में हिस्सा लेने के लिए आठ अक्तूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

कम हो गए हैं मैथ्स और इंग्लिश के प्रश्न :

CGL की पिछली भर्तियों में इसकी टियर 2 की परीक्षा में अभ्यर्थियों से सिर्फ मैथ्स और इंग्लिश के प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन अब इस भर्ती के लिए होने वाली टियर 2 की परीक्षा में मैथ्स और इंग्लिश के प्रश्न बेहद ही कम हो गए हैं। दरअसल पहले अभ्यर्थियों से जहाँ मैथ्स से 200 अंको के 100 प्रश्न और इंग्लिश से 200 अंको के 200 प्रश्न पूछे जाते थे। वहीं अब अभ्यर्थियों से दूसरे चरण में मैथ्स से 30 प्रश्न और इंग्लिश से 45 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही टियर 2 में अब अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज से भी प्रश्न पूछे जाएंगे।

इस भर्ती में कितना है कॉम्पिटिशन :

CGL भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को इसमें चयनित होने के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। दरअसल 8421 पदों के लिए आयोजित की गई CGL भर्ती 2019 के पहले टियर की परीक्षा में तकरीबन 9.78 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। वहीं CGL भर्ती 2018 के पहले टियर की परीक्षा में 8.37 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इसके जरिये 11105 पदों को भरा जाना था। इस हिसाब से देखा जाए तो पिछली CGL भर्तियों में एक सीट के लिए औसतन 100 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करते थे। CGL भर्ती 2022 में रिक्तियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसलिए CGL भर्ती 2022 में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दोस्तों, यदि आप सामान्य अध्यन की तैयारी करना चाह रहे है, तो आप हिंदी में नोट्स पढ़ सकते है. Ancient indian HistoryIndian Medieval HistoryIndian Modern HistoryIndian Constitution and Political SystemIndian EconomicsGeographyBiologyGS PhysicsGS Agriculture.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *