RRB Group D Answer key: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

RRB Group D Answer key: यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई है। 

रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आज 14 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है और इसे चेक करने का लिंक अब एक्टिव है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं RRB Group D Answer key को चेक करने का तरीका इस खबर के माध्यम से….

rrb group d answer key
RRB Group D Answer key

कब हुई थी परीक्षा?

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी भर्ती भर्ती परीक्षा का आयोजन पांच चरणों में किया गया था। पहले चरण का आयोजन 17 अगस्त से 25  अगस्त, 2022 तक, दूसरा चरण 26 अगस्त से 08 सितंबर, 2022 तक, तीसरा चरण 08 सितंबर से 19 सितंबर, 2022 तक, चौथा चरण 19 सितंबर से 07 अक्टूबर तक और पांचवां चरण 06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर, 2022 तक किया गया था।

आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा

यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे अपनी आपत्ति को अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट पर 15 अक्तूबर, 2022 तक दर्ज करा लें। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,03,769 उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। 

कैसे चेक करें RRB Group D Answer key ?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।

दोस्तों, यदि आप सामान्य अध्यन की तैयारी करना चाह रहे है, तो आप हिंदी में नोट्स पढ़ सकते है. Ancient indian HistoryIndian Medieval HistoryIndian Modern HistoryIndian Constitution and Political SystemIndian EconomicsGeographyBiologyGS PhysicsGS Agriculture.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *