WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

ध्वनि एवं हिंदी वर्णमाला व वर्णक्रम

1-शब्द की सबसे छोटी इकाई क्या कहलाती है?

  1. स्वर
  2. व्यंजन
  3. अयोगवाह
  4. वर्ण

उत्तर (d) : शब्द (भाषा) की सबसे छोटी इकाई ‘वर्ण या ध्वनि कहलाती है। हिंदी में कुल 52 वर्ण होते हैं, जिसमें स्वरों की संख्या ग्यारह (11), मूल व्यंजनों की संख्या 33, दो अयोगवाह (अं. अ). दो द्विगुण (ड, ह) तथा चार संयुक्त वर्ण (क्ष, त्र, ज्ञ तथा श्र) हैं।

2-भाषा की मूल इकाई –

  1. अक्षर
  2. ध्वनि
  3. संकेत
  4. वर्णमाला

उत्तर : (b) भाषा की मल इकाई ध्वनि है। भाषा की पूर्ण सार्थक इकाई वाक्य है। वाक्य से छोटी इकाई उपवाक्ये, उपवाक्य से | छोटी इकाई पदबंध, पदबंध से छोटी इकाई पद (शब्द), पद से छोटी इकाई अक्षर और अक्षर से छोटी इकाई ध्वनि/वर्ण है। उदाहरण – ‘राम’ शब्द में 2 अक्षर (रा, म) एवं 4 वर्ण (र, आ, म्, अ) हैं। ध्यातव्य है कि ‘शब्द’ भाषा की सबसे छोटी सार्थक इकाई है।

3-वर्णों के समुदाय को क्या कहते हैं?

  1. वर्णमाला
  2. सर्वनाम
  3. अक्षर
  4. क्रिया

उत्तर : (a) वर्गों के समुदाय को ‘वर्णमाला’ कहते हैं। वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई होती है। इसके उच्चारित स्वरूप को ‘ध्वनि’ भी कहा जाता है।

4-वर्णमाला किसे कहते हैं?

  1. शब्द-समूह को
  2. वर्ण-समूह को
  3. शब्द गणना को
  4. व्यवस्थित वर्ण-समूह को

उत्तर : (d) : ‘व्यवस्थित वर्ण-समूह को वर्णमाला कहते हैं। हिन्दी वर्णमाला में कुल 52 वर्ण हैं। इसमें स्वरों की संख्या 11 तथा मूल व्यंजनों की संख्या 33 है।

5-हिन्दी भाषा की कुल वर्ण लिपियाँ हैं

  1. 44
  2. 33
  3. 52
  4. 48

उत्तर (c): हिन्दी भाषा की कुल वर्ण लिपियों की संख्या 52 है।
स्वर – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ = 11
व्यंजन –
क वर्ग– क, ख, ग, घ, ङ = 5
च वर्ग – च, छ, ज, झ, ञ = 5
ट वर्ग-ट, ठ, ड, ढ, ण
त वर्ग-त, थ, द, ध, न
प वर्ग– प, फ, ब, भ, म
अन्तःस्थ– य, र, ल, व
ऊष्म – श, ष, स, ह
संयुक्त व्यंजनक्ष त्र ज्ञ, श्र
अयोगवाह– अं अः
द्विगुण व्यंजन ड. ढ

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *