Haryana Teachers Jobs 2022: हरियाणा में 12 हजार शिक्षक होंगे भर्ती

Haryana Teachers Jobs: शिक्षक भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग तैयार हैं। एचपीएससी के सचिव डॉ. यश गर्ग ने कहा कि जल्द ही पीजीटी के पदों को विज्ञापित किया जाएगा।

हरियाणा में जल्द ही 12 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती होगी। प्रदेश सरकार ने टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) और पीजीटी (स्नातकोत्तर शिक्षक) के इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया सितंबर माह से ही शुरू करने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि स्थानीय युवाओं को तवज्जो दी जाएगी। सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) के बजाय केवल हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास अभ्यर्थी ही Haryana Teachers Jobs आवेदन कर सकेंगे। सीटेट को एचटेट के बराबर का दर्जा देने के फैसले को प्रदेश सरकार ने वापस ले लिया है। 

Haryana Teacher Jobs
Haryana Teacher Jobs

हरियाणा में 12 हजार शिक्षक इन पदों पर होगी भर्ती

2016-17 के बाद हो रही भर्ती, पहले आवेदन करने वालों को आयु-फीस में छूट मिलेगी। शिक्षकों की यह भर्ती वर्ष 2016-17 के बाद हो रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने वर्ष 2019, 2020 व 21 में टीजीटी और पीजीटी की भर्ती निकाली थी। 9361 पदों के लिए 27.18 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सामाजिक आर्थिक आधार व अनुभव के अंकों को लेकर नए मानदंड तय किए जाने के कारण सरकार ने जनवरी और मार्च में पदों को वापस ले लिया था। पहले आर्थिक सामाजिक आधार पर 10 अंक मिलते थे। अब इनको घटाकर पांच अंक कर दिया गया है। अब नए सिरे से पदों को विज्ञापित कर आवेदन मांगे जाएंगे। पहले आवेदन करने वालों को आयु और फीस में Haryana Teachers Jobs छूट रहेगी।

Haryana Teachers Jobs इन पदों पर होगी भर्ती

  • 7421 टीजीटी
  • 5000 पीजीटी

👉दोस्तों, यदि आप सामान्य अध्यन की तैयारी करना चाह रहे है, तो आप हिंदी में नोट्स पढ़ सकते है. Ancient indian HistoryIndian Medieval HistoryIndian Modern HistoryIndian Constitution and Political SystemIndian EconomicsGeographyBiologyGS PhysicsGS Agriculture.

CTET को सुबह HTET के बराबर दर्जा

Haryana Teachers Jobs: शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महाबीर सिंह की ओर से सीटेट CTET को एचटेट HTET के बराबर का दर्जा देने का पत्र जारी किया गया। इस पर एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की। चेयरमैन ने तर्क रखा कि अगर ऐसा हुआ तो पड़ोसी राज्यों से युवा अधिक भर्ती होंगे और हरियाणा के युवा नौकरी से वंचित रह जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात की और दोपहर बाद ही सरकार ने सीटेट को एचटेट के समकक्ष का दर्जा देने के फैसले को वापस ले लिया।

Haryana Teachers Jobs TGT के ये पद भरे जाएंगे

  • आर्ट्स (मेवात) 260, शेष हरियाणा 1443
  • शारीरिक शिक्षा (मेवात) 246, शेष हरियाणा 821
  • साइंस (मेवात) 234, शेष हरियाणा 1297
  • संगीत (मेवात) 1, शेष हरियाणा 10
  • उर्दू (मेवात) 100, शेष हरियाणा 21 
  • इंग्लिश 1751
  • हिंदी (मेवात) 106
  • होम साइंस (मेवात) 6,  शेष हरियाणा 73
  • गणित (मेवात) 93 
  • सामाजिक विज्ञान (मेवात) 83
  • संस्कृत (मेवात) 212, शेष हरियाणा 714
  • पंजाबी विषय के पदों पर भी भर्ती होगी

फरवरी 2023 तक भर्ती पूरी करने का लक्ष्य

शिक्षक भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग तैयार हैं। एचपीएससी के सचिव डॉ. यश गर्ग ने कहा कि जल्द ही पीजीटी के पदों को विज्ञापित किया जाएगा। वहीं, एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि इसी सप्ताह टीजीटी के पदों को विज्ञापित कर आवेदन मांगे जाएंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि फरवरी 2023 तक Haryana Teachers Jobs भर्ती को पूरा किया जाए। 

दोस्तों, यदि आप सामान्य अध्यन की तैयारी करना चाह रहे है, तो आप हिंदी में नोट्स पढ़ सकते है. Ancient indian HistoryIndian Medieval HistoryIndian Modern HistoryIndian Constitution and Political SystemIndian EconomicsGeographyBiologyGS PhysicsGS Agriculture.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *