कृषि विज्ञान (Agriculture Sciences)

कृषि विज्ञान (Agriculture Sciences)

Agriculture Sciencesभूमि का जोतकर उस पर फसलों व अन्य पादपों को उगाने के मानवीय प्रयत्न को कृषि कार्य कहा जाता है। इसी प्रकार, भूमि पर फसल एवं इसक उत्पादन से संबंधित क्रमबद्ध जान को “कषि विज्ञान” कहा जाता है। कृषि विज्ञान की प्रमुख शाखाएं इस प्रकार हैं-

कृषि विज्ञान की शाखाएं

  • एग्रोनॉमिक्स (Agronomics) : भूमि व फसलों का प्रबंधन का अध्ययन इस शाखा के अंतर्गत किया जाता है।
  • एग्रोस्टोलॉजी (Agrostology) : घासों के अध्ययन का विज्ञान।
  • एपीकल्चर (Apiculture) : व्यापारिक स्तर पर शहद उत्पादन हेतु किया जाने वाला मधुमक्खी या मौन पालन कार्य।
  • आर्बोरीकल्चर (Arboriculture) : विशेष प्रकार के वृक्षों तथा झाड़ियों की कृषि जिसमें उनका संरक्षण और संवर्द्धन भी शामिल है।
  • वनस्पति विज्ञान (Botany) : पौधों के जीवन से संबंधित प्रत्येक विषय का अध्ययन।
  • उद्यान विज्ञान (Horticulture) : फल-फूल, सब्जियों, सजावटी पौधों आदि के उगाने एवं प्रबंधन का अध्ययन।
  • हाइड्रोपोनिक्स (Hydroponics) : यह मृदा रहित कृषि के अध्ययन का विज्ञान है।
  • पेलियोबॉटनी (Palaeobotany) : पौधों के जीवाश्मों (Fossils) के अध्ययन का विज्ञान
  • फाइटोजेनी (Phytogeny) : पौधों की उत्पत्ति एवं उनके विकास के अध्ययन का विज्ञान।
  • पॉमोलॉजी (Pomology) : इसके अंतर्गत फलों के उत्पादन, श्राद्ध सुरक्षा एवं उनकी नस्ल सुधार का अध्ययन किया जाता है।
  • सेरीकल्चर (Sericulture) : व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली रेशम पालन की क्रिया जिसमें शहतूत आदि की कृषि भी सेरीकल्चर में सम्मिलित होती है।
  • फ्लोरीकल्चर (Floriculture) : व्यापारिक स्तर पर फूलों की कृषि ।
  • हार्सीकल्चर (Horsiculture): सवारी और यातायत के लिए उन्नत प्रजाति के घोड़ों और खच्चरों के व्यापारिक स्तर पर पालने की क्रिया।
  • मेरीकल्चर (Mericulture): व्यापारिक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु समुद्री जीवों के उत्पादन की क्रिया।
  • ओलेरीकल्चर (Olericulture) :जमीन पर फैलने वाली विभिन्न प्रकार की सब्जियों की कृषि।
  • पीसीकल्चर (Pisiculture): व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली मछली पालन की क्रिया।
  • सिल्वीकल्चर (Silviculture): वनों के संरक्षण एवं संवर्द्धन से संबंधित विज्ञान।
  • विटीकल्चर (Viticulture): व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली अंगूर उत्पादन (अंगूर की खेती) की क्रिया
  • वेजी कल्चर (Vege Culture) :दक्षिण पूर्व एशिया में आदि मानव द्वारा सर्वप्रथम की गई वृक्षों की आदिम कृषि।
  • ओलिविकल्चर (Olivieculture) : व्यापारिक स्तर पर जैतून की कृषि।
  • वर्मीकल्चर (Vermiculture): व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली केंचुआ पालन की क्रिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *